HEALTH
June 20, 2019
किशमिश खाने से होने वाले फायदे | What are the benefits of eating raisins
किशमिश खाने से होने वाले फायदे | What are the benefits of eating raisins
![]() |
Kishmish-photo |
किशमिश को हमारे शरीर के लिए वरदान माना जाता है। किशमिश हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। किशमिश को अँगूर का दूसरा रूप कहा जाता है। कयोंकि अँगूर को सूखाकर इसे तैयार किया जाता है। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत-सी मात्रा में पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है। किशमिश खाने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। आज हम आपको किशमिश खाने से होने वाले फायदो के बारे में बताएगें
किशमिश खाने के बहुत जरूरी फायदे ÷
![]() |
Raisins-photo |
(1) किशमिश में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारी आंखों और त्वचा के लिए बहुत-ही लाभकारी होते हैं। जिससे आँखों में होने वाली कमजोरी दूर हो जाती है। चेहरे के दाग-धब्बे किशमिश खाने से ठीक हो जातें हैं।
(2) आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। कयोंकि आयरन की कमी से बहुत सी बीमारीयां हो जाती हैं।
किशमिश में आयरन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर आयरन की कमी हो जाऐ तो शरीर में खून और हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। इसलिए किशमिश का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। किशमिश खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।
![]() |
किशमिश-photo |
(3) किशमिश में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए किशमिश का सेवन करने से दुबले-पतले और कमजोर लोगों को इसका लाभ मिलता है।
(4) किशमिश में फाइबर की मात्रा पाईं जाती हैं। जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होती है। आजकल के खानपान की वजह से शरीर में गंदगी जम जाती है। और जिससे कब्ज जैसी अन्य बीमारियां लग जातीं हैं किशमिश खाने से पेट में जमी गंदगी और हानिकारक तत्व हमारे शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे हमारा पेट पूरी तरह से साफ रहता हैं।
![]() |
What-are-the-benefits-of-raisins |
(5) किशमिश में रीएजेंट नामक तत्व पाया जाता है। जो हमारे दांतो के लिए लाभदायक होता हैं। जिन लोगो को पायरिया और दांतों के पीलेपन से संबंधित समस्या होती हैं। उन्हें किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पायरिया से संबंधित बीमारी खत्म हो जाती हैं। और पीले दांत बिल्कुल साफ हो जाते हैं।
(6) किशमिश का सेवन बच्चों के लिए बहुत-ही लबदायक है। इसको खाने से बच्चों का दिमाग तेज़ होता है। और उनकी सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है। बच्चो को इसका सेवन सर्दियों में ही करवाए।
(7) रोजाना 10-15 किशमिश भिगो कर खाने से हडिया मजबूत होती है। और मांसपेशियों में खून का विकार तेजी से होता है। इस को खाने से घुटनों में जो दर्द होती है। वह भी दूर हो जाती है।
(8) किशमिश मे बहुत से विटामिन पाये जाते है। और इसकी फाइबर मात्रा इतनी होती है। कि इसे खाने से जो साँस मे आने वाली बदबू बिलकुल खत्म हो जाती जाती है। और यर हमारे मुँह में आने वाली बदबू को दूर करती है।
किशमिश को खाने का सही तरीका ÷
![]() |
Kishmish-images |
वैसे तो आपने देख ही लिया होगा कि किशमिश के कितने फायदे हैं। लेकिन अगर हम किशमिश को सही तरीके से नहीं खाएंगे तो फिर इससे हम ज्यादा लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं। सही तरीके से किशमिश खाने के लिए एक मुट्ठी किशमिश रात को सोते समय पानी में भिगो दे। और फिर सुबह भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खाऐ इससे आपके शरीर को बहुत से फायदे मिलेंगे।
दोस्तों आज की हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी जिसमे हमने आपको किशमिश के फायदों के बारे में बताया है। पोस्ट के बारे में कमेंट करके बताना अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो या नही लगीं हो इससे हमे पता लगता है, की आप का विचार क्या है।